पुलगाव -/ बजाज फाउंडेशन ट्रस्ट और सीएडी पुलगांव के संयुक्त विद्यमान से सीएडी के परिसर में जल युक्त शिवार मुहिम के अंतर्गत 60,900 क्यूबिक मीटर का भव्य जलाशय निर्माण करने मे सफल रहे एवम बरसात के पानी को जलाशय तक पहुंचाने व धारा को पुनर्जीवित करने का कार्य किया । जिससे परिसर के घटते भूमि के जलस्तर को समतलता प्राप्त हुई है । बजाज फाउंडेशन के ट्रस्टी श्री अपूर्वनयन बजाज ने सीएडी के समादेशक ब्रिगेडियर कौशलेश पंघाल से मुलाकात कर भविष्य में सीएडी के भव्य परिसर के पर्यावरण को हराभरा रखने और जल संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की जिससे सीएडी परिसर के सीमा पर बसे गांवों के किसानों को व उनके पशुओं को और सीएडी परिसर के पशु पक्षियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।