(Breaking News)छत से गिर कर पाच वर्षीय बालिका की मौत

0

🔥छत से गिर कर पाच वर्षीय बालिका दशिता ठाकरे की मौत.

सावनेर -/ छत से उतरने के दौरान अंदाजा चुकने से नीचे गिरी 5 वर्षीय बालिका की 1 दिन इलाज के बाद शनिवार की रात मौत हो गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार समिपस्थ नीलगांव ग्राम के किसान प्रशांत ठाकरे के पड़ोस में ही उनके भाई रहते हैं.शुक्रवार की दोपहर 4 बजे उनकी छत पर पापड़ बनाये जा रहे थे जिसे देखने प्रशांत की बेटी दक्षिता (5) भी वहां मौजूद थी. करीब 4ः30 बजे दक्षिता अपने घर जाने के लिये सीढ़ियों की ओर बढ़ी लेकिन छत पर सुरक्षा दिवार न होने से उसका अंदाजा चुक जाने से वह छत से नीचे सिर के बल गिर पड़ी.
नीचे कांक्रिटकी फर्श होने से उसे सिर में गंभीर चोटंे आई जिसके बाद उसे नागपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.घटना के बाद से ही बेहोश दक्षिता ने शनिवार की रात दम तोड़ दिया.रविवार की दोपहर नीलगांव में शोकाकुल माहौल में उसकी अंत्येष्टि की गई.

       ब्युरो रिपोर्ट साहसिक       News-/24 सावनेर,नागपूर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!