पुलगाव -/मे हर साल 26 जुलाई को, सीएडी पुलगांव में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है – यह दिन जो कारगिल युद्ध में हमारे देश के सेना की जीत का प्रतीक है। जब हम उन बहादुर सैनिकों को याद करते हैं जिन्होंने देश के लिए लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों का बलिदान दिया, तो हम उनके साहस, वीरता और निस्वार्थ सेवा को भी श्रद्धांजलि देते हैं। सीएडी पुलगांव में कारगिल विजय दिन उपलक्ष में बहादुर सैनिकों के सम्मान में विभिन्न अभियान चलाए गए । जिसमे 3000 वृक्षारोपण 12 स्कूल के बच्चो के माध्यम से किये गये जिसका शीर्षक ” एक वृक्ष मां के नाम ” था। एवम सभी स्कूल के बच्चो के लिए ” रन फॉर फन ” एक छोटी मैराथन का अयोजन किया गया जिसमे बच्चो ने बढ़ चढ़कर सहभाग किया , यह कार्यक्रम न केवल शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देगा बल्कि हमें जिम्मेदार नागरिक बनने और हमारी बेहतरी के लिए योगदान करने के लिए भी प्रेरित करेगा। यह पूरा कार्यक्रम सीएडी के समादेशक महोदय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिसमे सभी 12 स्कूल (इंडियन मिलिट्री स्कूल, हरदयाल गवर्नमेंट आईटीआई, आर्ट एंड साइंस कॉलेज पुलगांव, गांधी सिटी पब्लिक स्कूल, सेंट जॉन’ स्कूल, ज्ञान भारती स्कूल, सरस्वती नर्सिंग स्कूल, कृष्णा तायल स्कूल , केंद्रीय विद्यालय, ए पी एस स्कूल ,सुवालाल पत्नी कॉलेज ,आयुर्वैदिक कॉलेज सावंगी) का विशेष सहभाग था और सीएडी के समस्त ऑफिसर मौजूद थे ।