हिंदी विश्वविद्यालय गेट पर 50 दिनों से चल रहा धरना स्थगित छात्र ने कहा- अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ार्ई जारी रहेगी…

0

वर्धा / महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के समीप अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे छात्र ने आचार संहिता के नियमों का अनुपालन करते हुए धरना को स्थगित कर दिया है। छात्र विवेक ने निष्कासन वापसी की मांग को लेकर हिंदी विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ पिछले 50 दिनों से धरना पर बैठे थे।छात्र विवेक ने कहा कि रामनगर थाना वर्धा से दीपक गोडे ने जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आचार संहिता से संबंधित पत्र दिया। संबंधित पत्र में धरना, मार्च, प्रदर्शन, उपवास पर प्रतिबंध का आदेश था। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर देश में आचार संहिता लागू हो गया। इस दौरान किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसलिए संविधान का पालन और आचार संहिता के नियमों का अनुपालन करते हुए आचार संहिता खत्म होने तक पिछले 50 दिनों से किया जा रहा सत्याग्रह स्थगित किया जाता है। वहीं अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। जबतक हमारी मांग पूरी नहीं होती है तबतक सत्याग्रह जारी रहेगा। अभी फिलहाल जबतक आचार संहिता लागू है तबतक इसे स्थगित किया जाता है। गौरतलब हो कि 1 फरवरी को छात्र विवेक ने अपने निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर हिंदी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार (छत्रपति शिवाजी महाराज गेट) के समीप अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया था।

साहसिक न्यूज /24 वर्धा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!