वाकी-बिड़चिचघाट क्षेत्र से रेत चोंरी करने वालों पर हो मकोका के तहत कार्रवाई 

0

🔥वाकी-बिड़चिचघाट क्षेत्र से रेत चोंरी करने वालों पर हो मकोका के तहत कार्रवाई🔥बड़ी मछलियों को संरक्षण देने की चर्चा-पुलिस की संदिग्ध भूमिका

नागपूर -/ मंगलवार की रात 2 बजे के करीब खापा पुलिस के गश्त के दौरान पीएसआई एकनाथ राठोड़ को जानकारी मिली की वाकी-बिड़चिचघाट क्षेत्र में कन्हान नदी से बड़े पैमाने में रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा हैं.उन्होने खापा के थानेदार को जानकारी देकर अतिरिक्त बल मंगा कर उक्त घाट पर दबिश दी.

  पुलिस को देख कर वहां उपस्थित ट्रक व टैªक्टर के चालक व अन्य लोग अंधेरे का लाभ उठा कर भाग गए.लेकिन जेसीबी मशीन का चालक व वाहक पुलिस के हाथ लग गए.इस कार्रवाई में पुलिस ने जेसीबी,4 ब्रास रेत से भरा ट्रक व ट्रैक्टर एैसा कुल 75 लाख 60 हजार रूपयों का माल जप्त किया.

 इस कार्रवाई पुलिस ने जेसीबी के चालक-मालिक चोखेलाल बेनिश्याम पंचेश्वर(42 वर्ष),वाहक प्रमोद पन्ना खैरवार (34 वर्ष) दोनों निवासी शिवनगर खापरखेड़ा,ट्रक का फरार चालक संकेत कोल्हे (खंडाला पारडी,तहसील पारशिवनी), ट्रक मालिक सुजीत ठाकुर (निंबा तहसील पारशिवनी) के खिलाफ बीएनएस 303(2),49,3(5) सहकलम 48(7),(8) व अन्य कलमों के तहत मामला दर्ज किया.

  अब सवाल यह उठता हैं की क्या ये तिनों वाहनों के मालिक मिलकर कई दिनों से यह काम कर रहे थें.या यहां कोई बड़ा रेत तस्कर इन छोटे लोगों की आड़ में यह काम कर रहा था.साहसिक को मिली जानकारी के अनुसार वलनी क्षेत्र का कुख्यात इलू यह काम कर रहा था.इस कार्रवाई में खापा पुलिस की भूमिका संदिग्ध हैं,पुलिस ने आरोपियों को पीसीआर भी मंगना जरूरी नही समझा जिससे न्यायालय में पेश करने पर उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जिससे उनकी आसानी से जमानत हो गई.यदि खापा पुलिस कर्तव्यदक्षता दिखाकर पीसीआर लेती व उनके सीडीआर व अन्य जांच करती तो सच्चाई सामने आ सकती थी.लेकिन खापा पुलिस ने यह जरूरी नही समझा.

 चर्चा हैं की नागपुर ग्रामीण पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक अनिल मस्के की कर्तव्यपरायणता से सावनेर तहसील में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन का व्यवसाय बंद हुआ हैं इसके बावजूद भी कुछ भ्रष्ट अधिकारी अपनी आदतों से बाज नही आते.अब लोगों की मांग हैं की वाकी-बिड़चिचघाट अवैध रेत घाट के आरोपियों से उनके आकाओं का नाम सामने लाकर सभी पर मकोका के तहत कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में कोई भी रेत तस्कर सिर ना उठा पाए.

ब्युरो रिपोर्ट साहसिक News-/24 नागपूर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!