🔥बैंक को चपत लगाने वाली एजंट पर मामला दर्ज श्रृति सूरज डोहाने निवासी गोंदिया
नागपूर,सावनेर -/ स्थित पार्वती अर्बन को-ऑपरेटिव सोसायटी जहां बचत गटों व जरूरतमंदों को सरकारी नियमानुसार लोन उपलब्ध कराया जाता हैं वहां कार्यरत महिला जमाकर्ता एजंट श्रृति सूरज डोहाने निवासी गोंदिया ने 3 लाख 7 हजार 8 सौं रूपयांे की चपत लगा दी.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोसाइटी के व्यवस्थापक अजय व्यवहारे ने सावनेर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया की वहां जमाकर्ता एजंट के रूप में कुछ माह से कार्यरत श्रृति को नजदीकी कुछ गावों की लोन वसुली की जिम्मेदारी दी गई थी.सोसाईटी व्दारा एजंटों पर नजर रखने के लिए एक समानांतर जांच पथक भी कार्यरत होता हैं जिसके ध्यान में आया की श्रृति व्दारा वसुली गई राशि 79 हजार 8 सौं रूपए उसने बैंक में जमा नही किए हैं साथ ही कुछ उपभोक्ताओं से कर्ज दिलाने के नाम पर 2 लाख 28 हजार रूपए भी वसुले गए हैं.
सभी पीड़ितों को सबूतों के साथ बैंक की सावनेर शाखा में बुलाया गया जहां सारा मामला उजागर हो गया.चर्चा हैं की बैंक के व्यवस्थापक मंडल व्दारा श्रृति को उपरोक्त राशि जमा कराने का कहने पर उसने ही बैंक प्रबंधन पर झूठे आरोप लगाए व सोशल मीडिया पर बैंक की बदनामी करना शुर कर दिया.व्यवस्थापक व्यवहारे की शिकायत पर सावनेर पुलिस ने आरोपी श्रृति डोहाने के खिलाफ भारतिय न्याय संहिता की धारा 316(5) के तहत मामला दर्ज किया हैं.आगे की जांच थानेदार ऋतुजा जाधव के मार्गदर्शन में पीएसआई बीजी राठोड़ कर रहे हैं.